फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime servant allegedly poisons municipal councillor BJP amita singh family flees after house loot

देहरादून: भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिवार को विषाक्त पदार्थ पिलाकर की लूट, फरार

Wed, 30 Sep 2026 11:14 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 30 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

देहरादून में नगर निगम पार्षद के घर हुई वारदात से हड़कंप मच गया। घटना के बाद घर में काम करने वाला नौकर मौके से फरार हो गया। आरोप है कि उसने परिवार के सदस्यों को विषाक्त पदार्थ पिलाने के बाद घर में लूट की और वहां से निकल गया।

विज्ञापन
Dehradun Crime servant allegedly poisons municipal councillor BJP amita singh family flees after house loot
भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में लूट - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में नौकर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार घर में काम करने वाले नौकर ने परिवार के सदस्यों को विषाक्त पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने घर में लूट की और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। विषाक्त पदार्थ पिलाए जाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। पार्षद अमिता सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके पति महिपाल सिंह और बेटे की हालत ठीक बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पीछे घर में काम करने वाले नौकर पर ही आरोप है।

विज्ञापन


भाजपा पार्षद अमिता सिंह का घर बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी ने बीस दिन पहले दिल्ली से नेपाल मूल के एक व्यक्ति को घरेलू कामकाज के लिए बुलाया था। मंगलवार रात घरेलू सहायक ने भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य बेहोश हो गए। इसी दौरान वह घर में रखे सोने के आभूषण लेकर अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। परिवार के सदस्यों को होश आने पर घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढे़ं...रुद्रप्रयाग:  केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांच ट्रैकर्स का टूटा संपर्क, खराब मौसम, हेली से रोका रेस्क्यू 

पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही फरार नौकर की तलाश की जा रही है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed