{"_id":"6a27043f27b64df3820408f9","slug":"dehradun-crime-khanpur-mla-defrauded-of-4-50-lakh-in-mg-car-dealmanager-lodges-fir-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: एमजी कार के सौदे में खानपुर विधायक से 4.50 लाख की ठगी, मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: एमजी कार के सौदे में खानपुर विधायक से 4.50 लाख की ठगी, मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआर
Mon, 08 Jun 2026 11:37 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:37 PM IST
सार
व्हाट्सएप पर कार की तस्वीरें दिखाने के बाद सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हुआ और वाहन की डिलीवरी देहरादून में देने की बात कही गई। विधायक की ओर से 4.50 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद आरोपी ने कार देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विधायक उमेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरानी एमजी कार के सौदे के नाम पर खानपुर विधायक उमेश शर्मा से साढ़े चार लाख की ठगी हो गई। विधायक के मैनेजर असद खान ने राजपुर थाने में शिकायत दी है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, विधायक उमेश कुमार के आईटी पार्क स्थित कार्यालय के मैनेजर के मोबाइल पर अगस्त 2025 में झारखंड के रांची निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी मॉरिस कार बेचने का प्रस्ताव भेजा था। व्हाट्सएप पर कार की तस्वीरें दिखाने के बाद सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हुआ और वाहन की डिलीवरी देहरादून में देने की बात कही गई।
विज्ञापन
Uttarakhand: देशभर के अलग-अलग हिस्सों में साइबर ठगी का निकला लक्सर कनेक्शन, STF ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
आरोप है कि विधायक की ओर से अलग-अलग तारीखों में कुल 4.50 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। भुगतान मिलने के बाद जब कार भेजने को कहा गया तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कार बेचने के बहाने धोखा देकर रुपये लिए हैं।
इसके बाद उसने न तो वाहन भेजा और न ही रकम लौटाई। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का विवरण खंगाल रही है।