फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime: case filed against five including girl for cut Youth Private part AFter intoxicating

Dehradun Crime: युवक को नशा देकर काटा प्राइवेट पार्ट, यहीं नहीं रुके आरोपी...युवती समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Wed, 15 Mar 2023 11:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Mar 2023 11:43 PM IST
सार

आरोप है कि युवक को कई बार नशे का इंजेक्शन लगाया गया और स्मैक दिया गया। इस दौरान उसे पीटा भी गया, जिससे उसके चार दांत टूट गए।

विज्ञापन
Dehradun Crime: case filed against five including girl for cut Youth Private part AFter intoxicating
युवक को पीटा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में युवती समेत पांच लोगों पर युवक को नशा देने और गुप्तांग काटने का आरोप लगा है। यही नहीं, आरोपियों ने कोरे कागज पर दस्तखत करा उस पर 80 लाख रुपये उधार लेने की बात भी लिख दी। इसके बाद उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। युवक की मां की शिकायत पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


Fake Doctor Case: दिल्ली का एक फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, साढ़े छह लाख में इमलाख से खरीदी थी BAMS की डिग्री
विज्ञापन


मामला वसंत विहार थाना क्षेत्र का है। बल्लूपुर क्षेत्र की रहने वाली अनीता रस्तोगी का कहना है कि उनके घर में शोएब, राजू, अंकुश नेगी, पीयूष लोहानी उर्फ डुग्गू और नेहा किराये पर रहते थे। छह माह पहले सभी कमरा छोड़कर चले गए। किराये पर रहते हुए इन पांचों की अनीता के बेटे नीलाभ रस्तोगी से अच्छी जान-पहचान हो गई। आरोप है कि बीते छह माह से पांचों उसे नशा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने युवक को पीटा

कई बार उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया और स्मैक दिया गया। इसके बाद उन्होंने नीलाभ को बाहर ले जाकर एक कागज पर दस्तखत करा उसमें उधार लेने की बात लिख दी। आरोप है कि इस दौरान उसे पीटा भी गया, जिससे उसके चार दांत टूट गए।

धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो जीभ काट देंगे। आरोपियों ने उसके गुप्तांग का कुछ हिस्सा भी काट दिया। कुछ दिन पहले नेहा उनके घर में घुसी और तलाशी ली। वह जेवर के बारे में पूछ रही थी। महिला का आरोप है कि पांचों ने ये हरकतें उनका मकान हड़पने के लिए की हैं। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed