फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Chief Minister pushkar Dhami will present Amar Ujala Excellence Award today, the future of Uttarakhand will be discussed

देहरादून : मुख्यमंत्री धामी आज प्रदान करेंगे अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान, उत्तराखंड के भविष्य पर होगा मंथन

Thu, 28 Apr 2022 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 04:54 AM IST
सार

अमर उजाला की स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में देहरादून में समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के भविष्य पर भी मंथन होगा। उत्तराखंड का दशक: (2022 से 32) और हमारी प्राथमिकताएं विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Dehradun: Chief Minister pushkar Dhami will present Amar Ujala Excellence Award today, the future of Uttarakhand will be discussed
सीएम धामी और सुविख्यात पर्यावरण आंदोलनकारी चंडी प्रसाद भट्ट... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की विशिष्ट हस्तियों को अमर उजाला आज सम्मानित करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  सुविख्यात पर्यावरण आंदोलनकारी चंडी प्रसाद भट्ट समेत कई गणमान्य हस्तियों को ये सम्मान प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।  देहरादून संस्करण के भी 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी क्रम में उत्कृष्टता सम्मान 2022 का आयोजन होने जा रहा है। राजधानी में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस सम्मान समारोह में अपने हाथों से समाज की उत्कृष्ट शख्सियतों को सम्मानित करेंगे। विख्यात पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट बतौर विशिष्ट अतिथि इस समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड के भविष्य पर होगा मंथन
कार्यक्रम में उत्तराखंड के भविष्य पर भी मंथन होगा। उत्तराखंड का दशक: (2022 से 32) और हमारी प्राथमिकताएं विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन होगा। इसमें पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, एलबीएसएनएए अकादमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा, आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. एके चतुर्वेदी, एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल आगामी दशक पर परिचर्चा के दौरान राज्य की प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा की जा रही है कि विशेषज्ञों की इस परिचर्चा में राज्य के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक प्रबंधन, पर्यावरण और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का अगले 10 साल का  रोडमैप उभर कर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed