{"_id":"5d77e7668ebc3e93da787280","slug":"dehradun-cbi-inspector-honored-with-un-peace-service-medal-in-sudan","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र के शांति सेवा मेडल से सम्मानित हुए देहरादून के सीबीआई इंस्पेक्टर देवरानी ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
संयुक्त राष्ट्र के शांति सेवा मेडल से सम्मानित हुए देहरादून के सीबीआई इंस्पेक्टर देवरानी
Wed, 11 Sep 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 11 Sep 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई इंस्पेक्टर तेजप्रकाश देवरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सुडान में शांति सेना में तैनात सीबीआई, देहरादून के इंस्पेक्टर तेजप्रकाश देवरानी को संयुक्त राष्ट्र के शांति सेवा मेडल से सम्मानित किया है। मंगलवार को साउथ सुडान की राजधानी जुब्बा में आयोजित एक कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विशेष प्रतिनिधि एवं साउथ सुडान में संयुक्त राष्ट्र के हेड डेविड सेरियर ने इंस्पेक्टर देवरानी को यह मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर देवरानी की तैनाती सीबीआई के सीमाद्वार स्थित सीबीआई उत्तराखंड मुख्यालय में थी। 10 फरवरी 2019 को एक साल के लिए उनकी तैनाती साउथ सुडान में शांति सेना में हुई थी। मूल रूप से गांव देवराना, ब्लॉक यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी इंस्पेक्टर तेजप्रकाश देवरानी का मकान देहरादून के अजबपुरकलां स्थित साकेत कालोनी में है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर देवरानी को इससे पहले बेस्ट इंवेस्टीगेशन के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2013 में उन्हें सीबीआई डे अवॉर्ड मिला। अगस्त 2016 में राष्ट्रपति द्वारा इंडियन पुलिस अवॉर्ड प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर देवरानी की गिनती सीबीआई के तेज तर्रार अफसरों में होती है। साउथ सुडान में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश टिनायकर, यूएन की पुलिस कमिश्नर वैनाइसी लुटू, चीफ आफ पुलिस स्टाफ ब्रिगेडियर बार्थली, साउथ सुडान में भारत के उच्चायुक्त एसडी मूर्थी आदि मौजूद रहे।