फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Case registered for posting misleading post on Congress spokesperson, violation of code of conduct

Dehradun : कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा पर भ्रामक पोस्ट डालने और आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज, जांच होगी

Fri, 19 Apr 2024 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 02:23 AM IST
सार

भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अजित नेगी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट को प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से शेयर किया गया।

विज्ञापन
Dehradun: Case registered for posting misleading post on Congress spokesperson, violation of code of conduct
Demo Pic - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी पर कोतवाली में सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट डालने और आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अजित नेगी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट को प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से शेयर किया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया। पुलिस ने शिकायत पर कांग्रेस प्रवक्ता के विरुद्ध धारा 188, 417, 419, 469 और आईटी एक्ट व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भाजपा आईटी संयोजक की शिकायत पर कांग्रेस प्रवक्ता के विरुद्ध भ्रामक खबर पोस्ट करने और आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में भाजपा प्रदेश संयोजक संजय कुमार गुप्ता ने लिखित शिकायत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कार्रवाई की मांग की थी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने इस बाबत जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed