फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Campus Kanya Gurukul has started the admission

Dehradun News: कन्या गुरुकुल में सीयूईटी परिणाम के बिना शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

Sun, 28 Jul 2024 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Campus Kanya Gurukul has started the admission
Iयूजी और पीजी के सभी विषयों के लिए छात्राएं कर सकती हैं पंजीकरणI
विज्ञापन




गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) के देहरादून परिसर कन्या गुरुकुल ने सीयूईटी परिणाम का इंतजार किए बिना प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और समय पर पाठ्यक्रम भी पूरा किया जा सकेगा। ऐसे में यहां प्रवेश लेने के लिए इच्छुक छात्राएं स्नातक और स्नातकोत्तर के विषयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।



परिसर में छात्राओं के लिए बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के अलावा योगा में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए गए हैं। बीएससी का चार वर्षीय पाठ्यक्रम के साथ नए कोर्स नई शिक्षा नीति के तहत संचालित किए जाएंगे। परिसर में वैदिक परंपराओं यज्ञ-हवन, परंपरागत शिक्षा प्रणाली योग व संस्कृत के साथ ही आधुनिक विषय जैसे हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, ड्राइंग व पेंटिंग, पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत, कंप्यूटर के तहत अनेक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा छात्राएं संगीत में गायन व वादन को भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iछात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए यूजी और पीजी के सभी विषयों के लिए प्रवेश पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक छात्राएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार परिसर में बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के अलावा योगा के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं। - डॉ. हेमन पाठक, समन्वयक, कन्या गुरुकुल परिसर देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed