बोलकर आपके बारे में सारी जानकारी दे देंगे इनके इंटेलीजेंट कैमरे, संसद में लगवाना चाहते हैं पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप किसी स्टोर में खरीदारी करने गए। आपने वहां से क्या खरीदा और क्या देखा? आप अब तक कितनी बार उस स्टोर में आए? कितने की शॉपिंग की? किस कस्टमर को कौन सा प्रोडक्ट ज्यादा पसंद आ रहा है? किन प्रोडॅक्ट्स की ज्यादा डिमांड है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब अब कैमरे खुद देंगे। यह कमाल किया है देहरादून के अभिनव गुप्ता ने।
उनके आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले सीसीटीवी देखकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रभावित नजर आए। लक्ष्मण चौक निवासी अभिनव गुप्ता इन दिनों वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक कर रहे हैं।
पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कैम कैन स्मार्ट सिस्टम टेक्नोलॉजी स्टार्टअप की शुरुआत की। इसके तहत वह सीसीटीवी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तकनीकी की मदद से कैमरा में आने वाले हर व्यक्ति का पूरा डाटा विश्लेषित किया जा सकेगा।
पीएम मोदी ने संसद में लगवाने की जाहरि की इच्छा
अभिनव के इस स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से आठ लाख रुपये की ग्रांट मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनके यह स्मार्ट कैमरे मार्केट में आ जाएंगे।
हाल ही में आईआईटी मद्रास में हुई सिंगापुर-इंडिया हैकाथॉन में अभिनव गुप्ता भी शामिल हुए। इसके लिए उनका चयन देश के दो लाख छात्रों के बीच से शीर्ष-40 में हुआ था। यहां पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले कैमरे की तकनीकी से प्रभावित दिखे।
उन्होंने यह कैमरे संसद में लगवाने की ख्वाहिश जाहिर की। वहीं, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी अभिनव के स्टार्टअप से प्रभावित दिखे।