फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun boby sings song for amitabh bachchan in gulabo sitabo movie

फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' में देहरादून के बॉबी ने गाया महानायक अमिताभ के लिए गाना

Fri, 12 Jun 2020 09:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Jun 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
dehradun boby sings song for amitabh bachchan in gulabo sitabo movie
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के बॉबी कैश ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के गाने में अपनी आवाज दी है। फिल्म गुलाबो-सिताबो में उन्होंने अमिताभ के लिए 'बुढ़ऊ' गीत गाया है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर गुलाबो सिताबो शुक्रवार को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इसका म्यजिक दून के अनुज गर्ग ने दिया है।

विज्ञापन


फिल्म में अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गीत 'बुढ़ऊ' को दून के बॉबी कैश ने गाया है। गुलाबो सिताबो के जरिये उन्होंने पहली बार बॉलीवुड में एंट्री की है। क्लेमेंटटाउन निवासी बॉबी ने बताया कि उन्होंने कभी संगीत की विधिवत शिक्षा नहीं ली। उन्हें वेस्टर्न म्यूजिक पसंद था।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में उनके हिंदी में दो एलबम आए। इसके बाद वो पूरी तरह वेस्टर्न म्यूजिक में रम गए और दुनिया के अलग-अलग देशों में अपनी प्रस्तुति दी। आस्ट्रेलिया में उनके चाहने वालों की तादाद लाखों है। पिछले साल अक्तूबर में अनुज गर्ग ने उन्हें गीत के बारे में बताया था। बॉबी ने दून में अपने घर पर ही गाना रिकॉर्ड किया और अनुज को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed