फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun : BJP Legislature Party meeting will be held in Bharadisain today

Uttarakhand: भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

Sun, 12 Mar 2023 09:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 09:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्री व अधिकांश विधायक रविवार शाम तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Dehradun : BJP Legislature Party meeting will be held in Bharadisain today
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक रविवार को भराड़ीसैंण में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्री व अधिकांश विधायक रविवार शाम तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सुबह महिला मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


मोर्चा की महानगर इकाई सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम भराड़ीसैंण के लिए रवाना हो जाएंगे। वह वहां दलीय नेताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे। रविवार को ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इस बैठक में भी सीएम शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed