फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bar Association Election 2023: Triangular Fight for post of President

Dehradun Bar Association Election: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, सचिव पद के लिए 11 चेहरों ने ठोकी ताल

Wed, 15 Feb 2023 10:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Feb 2023 10:28 PM IST
सार

इस बार चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। चार बार के सचिव अनिल शर्मा अपनी जोड़ी से टूटकर इस बार अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Dehradun Bar Association Election 2023: Triangular Fight for post of President
चुनाव प्रचार करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बुधवार को किसी भी अधिवक्ता ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी। उधर, 7 प्लस और 3 प्लस में मात्र एक प्रत्याशी क्रमश: दीपक कुमार त्यागी व आराधना चतुर्वेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


Dehradun Bar Association Election: 42 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, 27 फरवरी को होगा मतदान
विज्ञापन


इस बार चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। चार बार के सचिव अनिल शर्मा अपनी जोड़ी से टूटकर इस बार अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। शर्मा को अधिवक्ता राजनीति का लंबा अनुभव है। वे इससे पहले करीब 10 बार चुनाव लड़ चुके हैं। इनके अलावा अध्यक्ष पद के लिए इस बार एक साल के गैप के बाद राजीव शर्मा उर्फ बंटू भी मैदान में आए हैं। राजीव शर्मा दो बार अध्यक्ष और तीन बार बार एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के लिए दावेदारी करने वालों में तीसरा नाम वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल का है। घिल्डियाल का भी अधिवक्ता राजनीति से पुराना नाता है। तीन साल पहले आलोक को अधिवक्ताओं ने बार का उपाध्यक्ष चुना था। लेकिन, बीच कार्यकाल में ही उन्होंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बात को लेकर भी घिल्डियाल खासे चर्चाओं में रहे थे।

सचिव पद पर नए पुराने 11 चेहरों ने ठोकी ताल
सचिव पद के लिए सबसे ज्यादा 11 दावेदार सामने आए हैं। इनमें कई बार से प्रयास कर रहे प्रकाश टी पाल का नाम भी है। पाल पहले भी सचिव रह चुके हैं। इनके अलावा कई बार चुनाव लड़ने वाले अनिल पंडित ने भी सचिव पद के लिए ताल ठोकी है। ऑडिटर रह चुके अधिवक्ता आशुतोष गुलाटी भी इस बार सचिव पद पर किस्मत आजमा रहे हैं। इनके अलावा सचिव के लिए अजय बिष्ट, दीपक कुमार प्रथम, राजबीर सिंह बिष्ट, राकेश कुमार, रणदीप सिंह ग्रेवाल, रविंद्र कुमार चौहान और शंभू प्रसाद ममगाईं, मंजीत सिंह रौथाण चुनाव मैदान में है।

चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, चेंबर-चेंबर हो रहा संपर्क
सूची फाइनल होने के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी चेंबरों में जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इस दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के वादे भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed