फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun bar association election 2017

दून बार एसोसिएशन के राजीव अध्यक्ष और अनिल बने सचिव 

Wed, 01 Mar 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Mar 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
dehradun bar association election 2017
dehradun bar association election 2017 - फोटो : amar ujala

दून बार एसोसिएशन के चुनाव में राजीव शर्मा को अध्यक्ष और अनिल पंडित को सचिव चुना गया। राजीव शर्मा को 1043 और अनिल पंडित को 729 मत मिले।

विज्ञापन


वहीं, उपाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 466 मत पाकर आलोक घिल्डियाल निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की। अध्यक्ष राजीव शर्मा और सचिव अनिल पंडित ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि समस्त अधिवक्ताओं की जीत है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के हित में कार्य को लेकर वह हमेशा संघर्षरत रहेंगे। चुनाव में 1988 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें विभिन्न पदों पर कई मत निरस्त हुए। सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एलबी गुरुंग, चितरंजन त्रिवेदी, दीपक अहलूवालिया और भूपेंद्र सिंह ने देर रात चुनाव परिणामों की घोषणा की। चुनाव में महिला कार्यकारिणी सदस्य थ्री प्लस प्रमिला रावत निर्विरोध चुनी गईं।   

किस पद पर किसे मिले कितने मत  
अध्यक्ष  
राजीव शर्मा-1043
अनुपमा गौतम-131
मुकेश महेंद्रा-90
शिव चरण सिंह रावत-72
सुरेंद्र पुंडीर-647

सचिव 
अनिल पंडित-727
अजय बिष्ट-292
अनिल कुमार शर्मा-449
प्रकाश टी पाल-468
रघुवीर सिंह कठैत-42

उपाध्यक्ष
आलोक घिल्डियाल-466
काली प्रसाद भट्ट-373
मनजीत सिंह-181
मनोज कुमार सुंद्रियाल-115
मोहम्मद आसिफ खान-183
शंभू प्रसाद ममगाई-420
वीरेंद्र सहगल-238

सहसचिव 
अमित डंगवाल-1023
भानू प्रताप सिसौदिया-894

आडिटर 
अल्पना जदली-880
आशुतोष गुलाटी-835
जगदीश प्रसाद-203

लाइब्रेरियन 
ललित भंडारी-1041
आरएस भारती-873

कार्यकारिणी सदस्य थ्री प्लस 
किशन कुमार-1081
प्रेम नाथ यादव-786

कार्यकारिणी सदस्य फाइव प्लस 
वर्तिका त्रिपाठी-632
अनिल कुमार-562
प्रवीण कुमार-354
विनय कुमार शर्मा-395

कार्यकारिणी सदस्य सेवन प्लस 
बसंत देव आर्य-1144
राम सूरत ठाकुर-777

कार्यकारिणी सदस्य टेन प्लस 
शैलेंद्र कुमार-1312
विनोद कुमार-627

80 फीसदी हुआ मतदान 
चुनाव में 2468 में से 1988 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष पद पर 12, सचिव पद पर 10, सह सचिव पद पर 71, लाइब्रेरियन पद पर 74, आडिटर पद पर 70 मत निरस्त हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed