फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun B defeated C and captured the shining trophy

Dehradun News: देहरादून बी ने सी को पराजित कर किया चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा

Tue, 09 Apr 2024 03:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Dehradun B defeated C and captured the shining trophy
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून के तत्वाधान में छिद्दरवाला में आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का खिताब देहरादून-बी की टीम के नाम रहा। देहरादून-बी की टीम ने सी को पराजित कर आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। टीम के खिलाड़ी ऋतिक दुहून को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में टॉस जीतकर देहरादून-सी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.5 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए तुषार सेठी ने 34 और राहुल कुमार ने 32 रन बनाए। देहरादून-बी के ऋतिक दुहून ने चार, आयुष ने दो व राजवीर सैनी, कृष्णा राजभर, शौर्या राणा ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन




182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून-बी ने 37.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर आठ विकेट से जीत हासिल की। टीम के लिए राज तोपवाल ने नाबाद 94 और अमित शर्मा ने नाबाद 64 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग के समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नीनू सहगल, विजय प्रताप मल्ल, अनिल डोभाल, धनपाल खरोला, सुमित डोभाल, आनंद थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed