फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Ayurveda University supplementary examinations postponed,

देहरादूनः आयुर्वेद विवि की पूरक परीक्षाएं स्थगित, इस विवाद के चलते परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए छात्र

Tue, 08 Oct 2019 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Oct 2019 10:03 AM IST
सार

  • निजी कॉलेजों की मनमानी, छात्रों के आंदोलन के चलते लिया फैसला

विज्ञापन
Dehradun: Ayurveda University supplementary examinations postponed,
प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। निजी कॉलेजों के बढ़ा हुआ शुल्क न देने पर परीक्षा फॉर्म नहीं भरने दिया। इसके विरोध में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। अभी इस मसले पर कोई फैसला न आने तक पूरक परीक्षाएं स्थगित रहेंगी।

विज्ञापन


आयुर्वेद विवि के छात्र पिछले छह दिन से निजी कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ आयुर्वेद विवि के गेट पर दिन-रात धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कॉलेज उन पर बढ़ी ही फ ीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा ना करने पर उन्हें पूरक परीक्षाओं में बैठने से रोका जा रहा है। यहां तक की उनके परीक्षा फ ॉर्म तक नहीं भरवाए गए हैं। बीते शनिवार को विवि प्रशासन ने इस मामले में त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई थी लेकिन कॉलेज संचालक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


विवि प्रशासन ने तीन बार समय बदला तब कहीं तीन कॉलेजों के संचालक बैठक में शामिल हुए थे लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया था। विवि की पूरक परीक्षाएं बुधवार से शुरू होनी थीं लेकिन अधिकांश छात्रों के फॉर्म ही नहीं भर पाए। विवि के कुलपति डॉ. सुनील जोशी ने बताया कि पूरक परीक्षाएं फि लहाल स्थगित कर दी गई हैं। जल्द इसका संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इस बारे में शासन को भी पत्र भेज दिया गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, छात्रों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन ने कॉलेजों के आगे घुटने टेक दिए हैं। लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed