फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Around 22 areas will face daily power outage for a week for seven hours

Dehradun: देहराखास, पथरीबाग समेत करीब 22 क्षेत्रों में एक हफ्ते रोज रहेगा शटडाउन, सात घंटे नहीं आएगी बिजली

Tue, 23 Sep 2025 08:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Sep 2025 08:41 PM IST
सार

दीपावली से पहले बिजली की मरम्मत के काम किए जाएंगे। इसे लेकर पथरीबाग उपंसस्थान से पोषित होने वाले सभी फीडरों पर 23 से 30 सितंबर तक शटडाउन लिया है।

विज्ञापन
Dehradun Around 22 areas will face daily power outage for a week for seven hours
बिजली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दीपावली के मद्देनजर बिजली की मरम्मत के काम के चलते देहराखास, पथरीबाग समेत कई क्षेत्रों में 30 सितंबर तक दिन में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के शटडाउन से करीब 22 क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि दीपावली से पहले बिजली की मरम्मत के काम किए जाएंगे। इसे लेकर पथरीबाग उपंसस्थान से पोषित होने वाले सभी फीडरों पर 23 से 30 सितंबर तक शटडाउन लिया है। इसके चलते देहराखास के देवऋषि एन्क्लेव, आशीर्वाद एन्क्लेव, वसुंदरा एन्क्लेव, त्रिमूर्ति विहार, देहराखास, पटेलनगर थाना, साईंबाबा एन्क्लेव में आपूर्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन


Dehradun Crime:  मां अस्पताल में भर्ती, पिता लकवाग्रस्त...फिर मिली जिम्मेदार बिटिया की हत्या की खबर, भाई पर शक
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नारायण विहार के ओम सिटी, पाम सिटी, अवंतिका विहार, कारगी रोड, कारगी चौक, आदर्श विहार, बहुगुणा कॉलोनी, टीएचडीसी कॉलोनी, विद्या विहार में आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके साथ ही पथरीबाग के ग्रीन सिटी सहित अन्य क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा। इन क्षेत्रों में आपूर्ति पूर्व व आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

दीपावली के लिए काम, नवरात्र में परेशान
दून में विद्युत विभाग भी दीपावली के लिए नवरात्र में मरम्मत के काम कर रहा है। ऐसे में नवरात्र में शटडाउन से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग ने इससे पहले भी बसंत विहार, भंडारीबाग, निंबूवाला, कौलागढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में नवरात्र की अवधि में शटडाउन लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed