फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Arjun Murder Case Revealed ssp AJAY Singh press conference after accused caught

अर्जुन हत्याकांड का खुलासा: प्रॉपर्टी के विवाद में मां ने ही कराई बेटे की हत्या, 12 लाख में दी थी सुपारी

Thu, 12 Feb 2026 07:36 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Feb 2026 07:36 PM IST
सार

Dehradun Arjun Murder Case: देहरादून में तिब्बती मार्केट के सामने कारोबारी और टेनिस प्लेयर की गोली मारकर हत्या हुई थी। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Dehradun Arjun Murder Case Revealed ssp AJAY Singh press conference after accused caught
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून में बुधवार को तिब्बती मार्केट के सामने कारोबारी और टेनिस प्लेयर अर्जुन की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बलिदानी कोटे से परिवार को मिली गैस एजेंसी के लोन चुनाने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद मृतक की मां बीना शर्मा ने ही बेटे अर्जुन की हत्या करवाई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मां ने शूटरों को 12 लाख रुपये में सुपारी दी थी। जिसमें से तीन लाख रुपये दे दीए थे। बाकी रकम काम होने के बाद देनी थी।  

अर्जुन हत्याकांड: गैस एजेंसी का लोन चुकाने से शुरू हुआ विवाद; अब कहानी के केंद्र में आया शहर का नामी डॉक्टर
विज्ञापन


25 दिन पहले ही दे दी थी सुपारी

एसएसपी ने बताया कि मां बीना ने 25 दिन पहले ही बेटे की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। मां बीना शर्मा शातिर अपराधियों की तरह बेटे की हर गतिविधि पर नजर रख रही थी। उसने गैस एजेंसी के मैनेजर से अर्जुन की मूवमेंट की जानकारी भी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ करोड़ रुपये बने हत्या की असली वजह
बताय कि बीते दिनों बीना ने जीएमएस रोड की प्रॉपर्टी बेची थी। जिसे बेचने के बाद 14 करोड़ रुपये बीना के खाते में आए थे। इसमें से आठ करोड़ रुपये उसने विनोद के खाते में भेजे थे। इसके बाद जब अर्जुन ने इसका विरोध किया तो मां ने हत्या की साजिश रची थी।

Dehradun Arjun Murder Case Revealed ssp AJAY Singh press conference after accused caught

हत्याकांड का शूटर और सहयोगी गिरफ्तार
हत्याकांड के बाद पुलिस ने शूटर और उसके सहयोगी को अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए शहर से लेकर देहात तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

तड़के सुबह रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान लालतप्पर पुलिस चौकी पर चेकिंग के समय एक स्कूटी सवार बदमाश पुलिस के रोकने पर नहीं रुका।

वह वापस मुड़कर एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed