फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Airport: Two aerobridges will start at Dehradun Airport from June 13 Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, देहरादून एयरपोर्ट पर 13 जून से शुरू होंगे दो एयरोब्रिज

Mon, 10 Jun 2024 11:15 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश/देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश/देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Jun 2024 11:15 AM IST
सार

एयरोब्रिज शुरू होने के बाद हवाई यात्रियों को टर्मिनल से विमान तक आवाजाही करने के लिए बस या पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। इससे धूप और बारिश में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Dehradun Airport: Two aerobridges will start at Dehradun Airport from June 13 Uttarakhand News in hindi
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। एयरपोर्ट पर दो एयरोब्रिज को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से मंजूरी मिल गई है। इन ब्रिजों को आगामी 13 जून से शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्री टर्मिनल और विमान के बीच एयरोब्रिज से आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन

देहरादून एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर चार एयरोब्रिज बनाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इनमें से दो एयरोब्रिज को डीजीसीए ने मंजूरी दे दी है। अब एयरपोर्ट प्रशासन 13 जून से इन दोनों एयरोब्रिजों को हवाई यात्रियों के लिए शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


धूप और बारिश में यात्रियों को मिलेगी काफी राहत
एयरपोर्ट पर लगभग 460 करोड़ रुपये की लागत से नया टर्मिनल भवन बनाया गया है। उसके फेज-2 का लोकार्पण इसी साल 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। फेज-2 बिल्डिंग के साथ ही चार एयरोब्रिज बनाने का कार्य भी शुरू किया गया था। डीजीसीए की टीम ने निरीक्षण करने के बाद चार में से दो एयरोब्रिज को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरोब्रिज शुरू होने के बाद हवाई यात्रियों को टर्मिनल से विमान तक आवाजाही करने के लिए बस या पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। इससे धूप और बारिश में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। दो और एयरोब्रिजों को भी डीजीसीए की मंजूरी के बाद शुरू कर दिया जाएगा।

सिर्फ बड़े विमानों के लिए होगी सुविधा

 एयरोब्रिज की सुविधा सिर्फ बड़े विमानों के लिए होगी। हालांकि, दून एयरपोर्ट से अधिकतर यात्री बड़े विमान से ही यात्रा करते हैं। कुछ छोटे या एटीआर विमानों तक आवाजाही करने के लिए पैदल या बस से ही आवाजाही करनी होगी। एयरोब्रिज को चार्टर्ड या छोटे एटीआर विमानों से नहीं जोड़ा जा सकता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: बदरीनाथ- केदारनाथ में हुई बारिश, ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ, मौसम हुआ ठंडा

देहरादून एयरपोर्ट पर डीजीसीए की मंजूरी मिलने के बाद दो एयरोब्रिज को 13 जून से शुरू किया जा रहा है। इससे हवाई यात्री धूप, बारिश से बचते हुए टर्मिनल और विमान के बीच आवाजाही कर सकेंगे। शेष दो एयरोब्रिज को मंजूरी के बाद शुरू किया जाएगा। - प्रभाकर मिश्रा, निदेशक, एयरपोर्ट



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed