फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun again associated with terrorist killed in Kashmir, intelligence department engaged in investigation

Dehradun Connection : कश्मीर में मारे गए आतंकी के साथ फिर जुड़ा दून का नाम, पड़ताल में जुटा खुफिया विभाग 

Thu, 30 Jun 2022 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 01:36 AM IST
सार

इदरीश अहमद ने की थी देहरादून स्थित एक इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई। दो दिन पहले कश्मीर में मारा गया, इंस्टीट्यूट के बारे में पता कर रहा खुफिया विभाग। 

विज्ञापन
Dehradun again associated with terrorist killed in Kashmir, intelligence department engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए आतंकी के साथ एक बार फिर दून का नाम जुड़ा है। दो दिन पहले मारे गए इदरीश ने देहरादून के एक इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। पुलिस और खुफिया विभाग इस इंस्टीट्यूट का पता लगाने में जुट गए हैं ताकि उसके साथियों से भी बात की जा सके। पुलिस ने कश्मीरी युवाओं से भी बातचीत की है। हालांकि, अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया था। इनमें से एक इदरीश अहमद डार भी था। वह गत छह अप्रैल को ही आतंकी बना था। श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने बताया था कि वह देहरादून के एक इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट कर चुका है। यह पता चलते ही स्थानीय पुलिस के कान खड़े हो गए। इंटेलीजेंस विभाग इस इंस्टीट्यूट के बारे में पता कर रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। यहां रह रहे कश्मीर के युवाओं से भी जानकारी जुटाई जा रही है। दो दिन में इदरीश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, उसके बारे में पता चल जाता है तो, उसके साथियों से भी बात कर सकते हैं ताकि वह क्या बातें करता था, किसके संपर्क में रहता था, किसे अपना आदर्श मानता था आदि पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी आ चुका है दून के संस्थान का नाम
अक्तूबर 2018 में शोएब अहमद लोन नाम का बीएससी आईटी का छात्र आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हुआ था। वह देहरादून के एक इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर रहा था। सोशल मीडिया पर उसकी मां ने उससे घर लौटने की गुहार लगाई, तब इंस्टीट्यूट को इस बारे में पता चला। उस वक्त इंस्टीट्यूट ने उसे निलंबित कर दिया था। उसके अन्य साथियों से भी पूछताछ की गई थी। पता चला था कि वह अपने कमरे में अकेला रहता था और पाकिस्तान को अपना मुल्क मानता था।


एक यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों पर हुई थी कार्रवाई  
वर्ष 2020 में कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद देहरादून की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कश्मीर के तीन छात्रों पर कार्रवाई हुई थी। इन छात्रों ने सोशल मीडिया पर सेना के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट डाले थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी इन छात्रों से पूछताछ की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed