देहरादूनः हादसे के बाद राहत-बचाव टीम पर देरी से पहुंचने का आरोप, लोगों ने की मारपीट
- एसडीआरएफ के जवान ने कालसी थाने में दर्ज कराया मुकदमा
- सेनानायक ने देरी से पहुंचने के आरोप को निराधार बताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालसी में एक बोलेरो के खाई में गिरने के बाद यात्रियों को रेस्क्यू करने गई गई एसडीआरएफ की टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। लोगों ने पत्थर मारकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रेस्क्यू के दौरान एसडीआरएफ टीम के साथ पहली बार ऐसी अनहोनी हुई है।
एसडीआरएफ जौलीग्रांट मुख्यालय में तैनात वीरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि कालसी में बोलेरो के खाई में गिरने की सूचना पर रेस्क्यू टीम सोमवार रात 2:10 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई थी। टीम जैसे गाड़ी से नीचे उतरी तो अंकित तोमर निवासी कोरुवा ने देरी से आने की बात कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
सरकारी वाहन को खाई में फेंकने के उद्देश्य से चालक सीट पर बैठा युवक
अंकित सरकारी वाहन को खाई में फेंकने के उद्देश्य से चालक सीट पर बैठ गया। समझा-बुझाकर जैसे-तैसे उसे नीचे उतारा गया। आरोप है कि अंकित तोमर, रविंद्र तोमर आदि ने आठ-दस लोगाें के साथ गाड़ी को घेर लिया। इन लोगों ने पत्थर फेेंककर शीशा तोड़ने के साथ गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने टीम के साथ मारपीट भी की। विरोध के चलते रेस्क्यू टीम वापस लौट आई।
कालसी पुलिस ने चौहान की तहरीर पर अंकित तोमर और रविंद्र तोमर को नामजद करते हुए आठ-दस अज्ञात लोगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसडीआरएफ सेनानायक तृप्ति भट्ट ने बताया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 1.12 बजे सूचना आई थी और 1.15 पर टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी। कंट्रोल रूम और जीपीएस सिस्टम से इसकी पुष्टि की जा चुकी है। ऐसे में देरी से पहुंचने का आरोप निराधार है।
रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर मालिक की पिटाई, मुकदमा
बंगाली कोठी स्थित रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर मालिक से मारपीट की गई। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने अमित क्षेत्री और 15-20 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रुचि बहुगुणा ने बताया कि उसके पति प्रभात बहुगुणा बंगाली कोठी के पास अमृतसरी चाप के नाम से रेस्टोरेंट चलाते है। 26 जनवरी को अमित क्षेत्री निवासी बंजारावाला अपने 15-20 साथियों के साथ रेस्टोरेंट पर आया। रेस्टोरेंट में नशा कराने से मना करने पर इन युवकों ने प्रभात से मारपीट की।
सीसीटीवी कैमरे व स्वैप मशीन तोड़ दी। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर आए। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर हमलावर पक्ष के लोगों का कहना है कि बिल के भुगतान को लेकर विवाद हुआ था।