फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident on Chakrata Road, big tree fell on a moving vehicle, one passenger died, many injured

Dehradun: चकराता रोड पर हादसा...चलती गाड़ी पर गिरा बड़ा पेड़, एक सवारी की मौत, कई घायल

Tue, 03 Jun 2025 05:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jun 2025 05:13 PM IST
सार

Dehradun News: शहर में चकराता रोड पर सुबह बारिश के दौरान एक पेड़ अचानक चलती कार पर गिर गया। 

विज्ञापन
Dehradun Accident on Chakrata Road, big tree fell on a moving vehicle, one passenger died, many injured
चलती कार पर गिरा पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चकराता रोड पर भवानी इंटर कॉलेज के पास मैक्स गाड़ी पर पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां एक एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी का उपचार चल रहा है। अग्निशमन विभाग के बचाव दल ने पेड़ काटकर सड़क से हटाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ जब मैक्स चालक महावीर सिंह रावत निवासी गढ़ कराल देवल उत्तरकाशी छह सवारियों को लेकर देहरादून से बड़कोट उत्तरकाशी जा रहा था। पेड़ का हिस्सा गाड़ी के ऊपर बिल्कुल बीच में गिरा। इसमें बीच वाली सीट पर बैठे अरविंद पाल पुत्र प्रेमलाल उम्र 48 वर्ष निवासी उत्तरकाशी और एक अन्य घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को दून अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने अरविंद लाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी अपने साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: देवप्रयाग में बस व टैक्सी की भीषण टक्कर, मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन

लगा रहा जाम, पेड़ काटकर यातायात कराया सुचारू
हादसे की वजह से चकराता रोड पर जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने पेड़ काटकर सड़क से हटाया और यातायात को सुचारू किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

सात दिन में तीसरा हादसा
पेड़ गिरने की वजह से यह सात दिन में यह तीसरी मौत हुई है। गत शनिवार को तहसील वाली पार्किंग में पेड़ की शाखा टूटकर गिर गई थी। हादसे में चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। इसी तरह एफआरआई क्षेत्र में इसी सप्ताह में ऑटो पर पेड़ गिर गया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed