फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident News Tractor trolley of Kanwariyas from UP overturned near Asharodi post 20 injured

Dehradun Accident: देर रात अशारोड़ी चौकी के पास यूपी के कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से ज्यादा घायल

Fri, 14 Jul 2023 10:25 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Jul 2023 10:25 AM IST
सार

चालक ने पुलिस को बताया कि अचानक नींद की झपकी आने से दुर्घटना हुई है। सभी घायल ग्राम तिघरी रामगढ़ थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Dehradun Accident News Tractor trolley of Kanwariyas from UP overturned near Asharodi post 20 injured
कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में देर रात अशारोड़ी चौकी के पास कांवड़ियों का एक कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा कांवड़िये घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आशारोड़ी और थानाध्यक्ष क्लेमेंट मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती करावाया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल थे, जिसमें से तीन गंभीर  व्यक्तियों को तत्काल मौके पर ही देहरादून की तरफ आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस से दून चिकित्सालय भिजवाया गया। 
विज्ञापन


Kedarnath: पैदल मार्ग पर पत्थर की चपेट में आकर खाई में गिरी गुजरात की महिला यात्री, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

बाकी आठ घायलों को थाने के सरकारी वाहन एवं प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल पावर लाइन मोहब्बेवाला में भर्ती कराया गया। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। चालक ने पुलिस को बताया कि अचानक नींद की झपकी आने से दुर्घटना हुई है। सभी घायल ग्राम तिघरी रामगढ़ थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

ये हुए घायल

1-संजय पुत्र अनिल (27)  
2-राहुल पुत्र राजेंद्र (30)
3-विजय पुत्र मांगेराम (38)
4-अभिषेक पुत्र यशपाल (22)
5-रितिक पुत्र अनूप कुमार (19)
6-मोहित कैथल पुत्र जयपाल (25)
7-श्रवण पुत्र मदनलाल (41)
8-वीशू पुत्र सुभाष (19)

 दून अस्पताल भेजे गए घायल 

1- प्रवीण पुत्र नरेंद्र (28) 
2-मोहित पुत्र जयपाल (25)
3-शुभम पुत्र ओमकार (25) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed