फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra: female Pilgrims from Gujarat died after fell into ditch during being hit by a stone

Kedarnath: पैदल मार्ग पर पत्थर की चपेट में आकर खाई में गिरी गुजरात की महिला यात्री, मौके पर हुई मौत

Thu, 13 Jul 2023 11:47 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jul 2023 11:47 AM IST
सार

Kedarnath Yatra Weather News: पत्थर की चपेट में आने से इस यात्राकाल में यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व सोनप्रयाग एक्रो पुल के समीप दो घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra: female Pilgrims from Gujarat died after fell into ditch during being hit by a stone
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवती की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू दल ने इलाज के लिए सोनप्रयाग में भर्ती किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्थर की चपेट में आने से इस यात्राकाल में यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व सोनप्रयाग एक्रो पुल के समीप दो घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन

Uttarakhand Weather: भारी बारिश से कोटद्वार में तबाही, मालन पुल टूटा, भाबर के कई गांव से संपर्क कटा

विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राजमार्ग सहित पैदल मार्ग पर पहाड़ियां अति संवेदनशील हो गई हैं। बीते बुधवार को देर शाम गुजरात के सूरत शहर निवासी 20 वर्षीय शाली अक्षिता व 24 वर्षीय शिवास अन्य लोगों के साथ केदारनाथ के लिए गौरीकुंड से रवाना हुए थे। जैसे ही वह छौड़ी के समीप पहुंचे। तभी छौड़ी गदेरा के समीप ऊपरी पहाड़ी से एक के बाद एक कई पत्थर भरभराकर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आने से शाली अक्षिता रास्ते से 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक उसका रेस्क्यू होता, वह दम तोड़ चुकी थी। जबकि शिवास को भी काफी चोटें आई हैं। एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ ने घायल को गौरीकुंड पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सोनप्रयाग रेफर किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है। साथ ही परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने पैदल मार्ग पर चल रहे यात्रियों से पूरी सतर्कता के साथ यात्रा करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed