फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident car driver hitting Another Car car old lady died after being hit in Jolly Grant

जौलीग्रांट में दर्दनाक हादसा: कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Thu, 17 Apr 2025 05:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Apr 2025 05:30 PM IST
सार

Dehradun Car Accident News: कार खड़ी कर कार सवार लोग दुकान में खरीदारी कर रहे थे। तभी ऋषिकेश की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने सामने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Dehradun Accident car driver hitting Another Car car old lady died after being hit in Jolly Grant
जौलीग्रांट में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के जौलीग्रांट में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भानियावाला- ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर हिमालयन और दुर्गा चौक के बीच एक कार चालक ने सामने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मार दी। इससे खड़ी कार टक्कर लगने से घिसटते हुए करीब पचास मीटर तक चली गई। घिसटती हुई कार की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  मृतक वृद्धा का लक्ष्मी गुनसोला (65) ब दुर्गा चौक के पास रहती थी। वह गढ़वाल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच अचानक कार की टक्कर लगने से वृद्धा उसकी चपेट में आ गई। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


Rudrapur:  नशे में धुत गार्ड का हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


कार खड़ी कर कार सवार लोग दुकान में खरीदारी कर रहे थे। तभी ऋषिकेश की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने सामने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पाकर जॉली ग्रांट पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी देखने का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed