{"_id":"680078cabe39cad09f0e8fb1","slug":"drunk-guard-injures-bjp-worker-by-attacking-him-with-gun-barrel-on-his-head-rudrapur-uttarakhand-news-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: नशे में धुत गार्ड का हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: नशे में धुत गार्ड का हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर किया घायल
Thu, 17 Apr 2025 10:53 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:53 AM IST
सार
नशे में धुत गार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने इस दौरान मौके पर पहुंचकर रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
घायल भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ट्रांजिट कैंप में देर रात शराब के नशे में एक सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान वह लोगों को लाइसेंसी बंदूक दिखाकर डराने लगा। लोगों और गार्ड के बीच छीनाझपटी में बंदूक से गोली चल गई। नाल जमीन पर होने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गार्ड ने इस बीच भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने गार्ड को बुरी तरह से पीट दिया। दोनों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड 02 की नारायण कालोनी में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता रामधारी गंगवार के घर के सामने नशे में सिक्योरिटी गार्ड हंगामा कर रहा था।
विज्ञापन
लोगों ने गार्ड को पीटा
उनके रोकने पर गार्ड ने उन पर बंदूक की नाल से हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ा तो बंदूक से गोली जमीन पर चल गई। लोगों ने गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल गार्ड को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Silkyara Tunnel: लंबी स्याह रात का उजियारा...17 दिन में जिदंगी रोशन, 17 माह में बिखेर दिया उजाला
बताया जा रहा है कि गार्ड ने एक पुलिस कर्मी के हाथ पर दांत से भी काट दिया। सूचना मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा, पार्षद एम पी मौर्य सहित तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और रामाधारी गंगवार का हालचाल जाना। उन्होंने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।