फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident Bus full of passengers collides with sugarcane trolley In Jollygrant driver dies

Dehradun: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हादसा, गन्ने के ट्राले से टकराई यात्रियों से भरी बस, चालक की हुई मौत

Thu, 04 Dec 2025 02:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Dec 2025 02:17 PM IST
सार

वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून जा रही थी। नुंनावाला गुरुद्वारा के समीप बस सामने चल रहे एक ट्रैक्टर ट्राले से जा टकराई। जिससे चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dehradun Accident Bus full of passengers collides with sugarcane trolley In Jollygrant driver dies
जौलीग्रांट में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नुंनावाला, भानियावाला में यात्रियों से भरी एक वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर सामने चल रहे एक गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकरा गई। जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त बस में फंसे हुए चालक को एसडीआरएफ की मदद से बाहर निकला गया। इसके बाद बस के चालक और परिचालक को अस्पताल ले जाया गया जहां चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में परिचालक घायल हुआ है।

विज्ञापन


Roorkee: बैक करते समय कार से 10 मीटर तक बुजुर्ग को खदेड़ा, अस्पताल में मौत; चालक गाड़ी लेकर फरार
विज्ञापन


चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने कहा कि घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। जब एक वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून जा रही थी। नुंनावाला गुरुद्वारा के समीप बस सामने चल रहे एक ट्रैक्टर ट्राले से जा टकराई। जिससे चालक की मौत हो गई। घायल परिचालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि सभी बस यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक का नाम योगेंद्र (52) पुत्र ओमशरण निवासी पटला थाना मोदी नगर गाजियाबाद और घायल परिचालक का नाम दिलशान (32) पुत्र इंसाफ निवासी आरिफपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ उतर प्रदेश बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed