{"_id":"69309423e465e0d8dd0a5ccd","slug":"roorkee-elderly-man-dragged-for-10-metres-by-car-while-backing-up-dies-in-hospital-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: बैक करते समय कार से 10 मीटर तक बुजुर्ग को खदेड़ा, अस्पताल में मौत; चालक गाड़ी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: बैक करते समय कार से 10 मीटर तक बुजुर्ग को खदेड़ा, अस्पताल में मौत; चालक गाड़ी लेकर फरार
Thu, 04 Dec 2025 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:19 AM IST
सार
बुजुर्ग की मौत का जिम्मेदार आरोपी चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में है।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में जामा मस्जिद के पास दुकान के बाहर बैठे एक अधेड़ को सफेद रंग की कार दस मीटर तक खदेड़ ले गई। लोगों ने उन्हें कार के नीचे से निकाला और अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन
कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव निवासी दिलावर (87) दोपहर में किसी काम से रुड़की आए थे। इस बीच वह बड़ी जामा मस्जिद के पास सड़क किनारे बैठ गए। तभी बराबर में खड़ी एक सफेद रंग की कार के चालक ने वाहन को बिना देखे बैक किया और कार बुजुर्ग को करीब दस मीटर तक खदेड़ते चली गई।
विज्ञापन
शोर होने पर चालक ने कार रोकी और वाहन से निकला। लोगों ने कार के नीचे से बुजुर्ग को निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच घटनास्थल से लोगों के हटने पर चालक कार को लेकर फरार हो गया। चौकी प्रभारी आनंद मेहरा ने बताया कि कार नंबर से आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन