{"_id":"6810f25113c935130d07bf35","slug":"dehradun-720-kg-fake-cheese-brought-to-be-consumed-during-chardham-yatra-seized-five-accused-arrested-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: चारधाम यात्रा में खपाने के लिए लाया गया 720 किलो नकली पनीर पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: चारधाम यात्रा में खपाने के लिए लाया गया 720 किलो नकली पनीर पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार
Tue, 29 Apr 2025 09:14 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 29 Apr 2025 09:14 PM IST
सार
पुलिस लगातार प्रशासन के साथ मिलकर मिलावटी सामग्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस बीच सूचना मिली थी कि चारधाम यात्रा में रेस्टोरेंट और होटलों में सप्लाई के लिए सहारनपुर से बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर की खेप देहरादून आ रही है।
विज्ञापन
पनीर पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने रायपुर क्षेत्र के एक गोदाम से चारधाम यात्रा में खपाने के लिए लाया गया 720 किलो नकली पनीर बरामद किया है। मामले में दुकान के स्वामी ईश्वर विहार के रहने वाले अब्दुल मन्नान, पिकअप चालक सहसपुर निवासी आरिफ और इनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। यह पनीर सहारनपुर की एक फैक्टरी से लाया गया था। दून पुलिस की सूचना पर फैक्टरी में पहुंचे सहारनपुर प्रशासन ने वहां से भी 1600 किलोग्राम पनीर बरामद कर नष्ट किया है। मौके से कुछ कैमिकल और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार प्रशासन के साथ मिलकर मिलावटी सामग्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस बीच सूचना मिली थी कि चारधाम यात्रा में रेस्टोरेंट और होटलों में सप्लाई के लिए सहारनपुर से बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर की खेप देहरादून आ रही है। इस पर रायपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने रायपुर के अपर ईश्वर विहार स्थित एक दुकान में छापा मारा। यहां बाहर खड़ी एक पिकअप से पनीर उतारा जा रहा था। पुलिस ने वाहन से 120 किलो पनीर बरामद किया। जबकि गोदाम में रखे 600 किलो पनीर को भी जब्त कर लिया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाकर जांच कराई गई तो यह नकली पाया गया।
विज्ञापन
Chardham Yatra: हरिद्वार पहुंचे डीजीपी, कहा-चारधाम यात्रा में न लगे जाम, बनाएं प्रभावी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
दुकान मालिक अब्दुल मन्नान व उसके साथी आरिफ ने बताया कि पनीर विकासनगर के हरर्बटपुर निवासी मनोज कुमार, शाहरुख और नरेंद्र सिंह ने देहरादून में सप्लाई करने के लिए दिया था। इसे सहारनपुर के बसेबाग से आगे कासमपुर के जंगलों में बनी एक फैक्टरी में तैयार किया जा रहा है। यह फैक्टरी मनोज, नरेंद्र सिंह चौधरी और शाहरुख की पार्टनरशिप में चलाई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि इन तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा सहारनपुर प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई। इस पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सहारनपुर, उप जिलाधिकारी बेहट की टीम ने नकली पनीर जब्त कर नष्ट कराया और फैक्टरी को सील कर दिया गया।