फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun 20 year old Tenants Tenancy fee waived

देहरादूनः 20 साल से पुराने किरायेदारों का किरायेदारी शुल्क माफ 

Mon, 09 Sep 2019 10:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Sep 2019 10:46 AM IST
सार

- नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं एक लाख से अधिक किरायेदार, करीब 40 हजार पुराने किरायेदारों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
dehradun 20 year old Tenants Tenancy fee waived
प्रतीकात्मक - फोटो : www.pexels.com

विस्तार

अगर आप 20 साल से पुराने किरायेदार हैं तो आपको अपने मकान मालिक को किरायेदारी शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नगर निगम ने यह अहम फैसला लिया है। इस फैसले से करीब 40 हजार पुराने किराएदारों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


नगर निगम के 100 वार्डों में वर्तमान में एक लाख से अधिक लोग किराए पर रह रहे हैं। इनसे मकान मालिक और उस आधार पर नगर निगम किराएदारी का शुल्क वसूल करते हैं। यह शुल्क नगर निगम के सर्वेक्षण से तय होता है। निगम ने इसके लिए जो सर्वे कराया है, उसमें ऐसे करीब 40 हजार किराएदार चिन्ह्ति किए गए हैं, जो 20 वर्ष से पुराने हैं। निगम ने तय किया है कि ऐसे किराएदारों को शुल्क में राहत दी जाएगी। सर्वे में 20 वर्ष से कम या नए किराएदारों की संख्या करीब 60 हजार सामने आई है। इन सभी को किराएदारी शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन


एक्ट के मुताबिक, यह है शुल्क
नगर निगम के एक्ट के अनुसार किराएदारी शुल्क वसूल किया जाता है। निगम प्रशासन के मुताबिक, 10 साल पुराने भवन पर 25 प्रतिशत और 10 से 20 साल पुराने भवन पर 12.5 प्रतिशत की दर से भवन कर वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम एक्ट के तहत जो भी प्रावधान है, उसी के तहत किरायेदारी शुल्क वसूला जाएगा। 20 वर्ष से अधिक पुराने किरायेदारों को राहत मिलेगी। विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त 

निगम में शामिल 33 नए वार्डों से पांच प्रतिशत विकास शुल्क 

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकारण (एमडीडीए) पुराने वार्डों से जहां एक प्रतिशत डेवलपमेंट चार्ज वसूल रहा है। वहीं, 33 नए वार्डों से पांच प्रतिशत विकास शुल्क वसूल रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि नए वार्डों से कम डेवलपमेंट चार्ज वसूला जाना चाहिए। इसकी वजह अधिकतर वार्डों में पहले से ही विकास कार्य हुए पड़े हैं। 

एमडीडीए सचिव जीसी गुणवंत ने बताया कि पुराने 60 वार्डों में पहले से ही विकास कार्य हो चुके हैं। जिसके कारण वहां से एक प्रतिशत डेवलपमेंट चार्ज लिया जाता है। वहीं, 40 नए वार्डों में से जिन 33 वार्डों में बिल्कुल भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। वहां से पांच प्रतिशत डेवलपमेंट चार्ज वसूला जा रहा है, जिससे वहां विकास कार्य कराए जा सकें। 

इन वार्डों पर पांच प्रतिशत शुल्क
मालसी, विजयपुर, रांझावाला, गुजराड़ा मानसिंह, डांडा लखौंड, आमवाला तरला, ननूरखेड़ा, लाडपुर, नेहरूग्राम, रायपुर, डोभाल चौक, मियांवाला, मोहकमपुर, बंजारावाला, चकतुनवाला, सेवलाकलां, मोथरोवाला, पित्थूवाला, मोहब्बेवाला, मेहूंवाला, चंद्रबनी, हरभजवाला, आरकेडिया-1 एवं 2, नत्थनपुर 1 एवं 2, हर्रावाला, नकरौंदा, बालावाला, धौरणखास, नथुवावाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed