फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Defying the orders of the district administration, tomatoes sold up to Rs 200 a kg

Dehradun News: जिला प्रशासन के आदेशों को ठेंगा, 200 रुपये किलो तक बिका टमाटर

Mon, 17 Jul 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Defying the orders of the district administration, tomatoes sold up to Rs 200 a kg
टमाटर के बढ़ते दाम पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन के आदेशों को फुटकर विक्रेताओं ने पहले दिन ही ठेंगा दिखा दिया। रविवार को अधिकतर जगह टमाटर 160 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिका। विक्रेताओं ने जहां ज्यादा रेट का हवाला दिया तो वहीं मंडी समिति के सचिव का कहना है कि टमाटर की अब कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। देहरादून में दो दिन पहले फुटकर में टमाटर 200 से 250 रुपये किलो तक बिका था। दाम पर अंकुश लगाने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर जिला प्रशासन, मंडी समिति और पूर्ति विभाग ने शनिवार को बैठक की थी। इसके बाद फुटकर विक्रेताओं को 100 से 110 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचने के आदेश जारी किए गए। जिला प्रशासन ने टीमों का गठन कर निरीक्षण के आदेश भी दिए थे और अधिक दाम पर टमाटर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

लेकिन, जिला प्रशासन के आदेश को फुटकर विक्रेताओं ने ठेंगा दिया गया। रविवार को लालपुल सब्जी मंडी, प्रेमनगर मंडी सहित गली-मोहल्लों में ठेलियों पर खुलेआम टमाटर 160 से 200 रुपये किलो तक टमाटर बिका। लाल पुल सब्जी मंडी के एक विक्रेता ने कहा, मंडी से ही टमाटर मंहगा मिल रहा है तो वह सस्ता कैसे बेचे। उधर, मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल कहते हैं कि अब पर्याप्त मात्रा में टमाटर उपलब्ध है। मंडी से 800 से लेकर 1500 प्रति क्रेट से हिसाब से टमाटर फुटकर विक्रेताओं को बेचा गया। रविवार को मंडी में करीब चार हजार क्रेट टमाटर आया। डीएम सोनिका ने कहा, ओवर रेटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अधिक रेट पर टमाटर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
निरीक्षण करने निकली टीम कहीं नहीं मिली ओवर रेटिंग
हैरान करने वाली बात यह है कि एक ओर जहां आम लोगों ने 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक टमाटर खरीदा तो वहीं निरीक्षण करने निकली टीम कहीं भी ओवर रेटिंग नहीं मिली। डीएम सोनिका के निर्देश पर तहसीलदार सदर मोहम्मद शादाब के नेतृत्व में टीम ने तहसील चौक, मोती बाजार, हनुमान चौक, झंडा बाजार, डाकरा बाजार और मंंडी का निरीक्षण किया। साथ ही दुकानों पर टमाटर की गुणवत्ता के आधार पर प्रति किलो फुटकर दर की सूची चस्पा की। टीम में पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, अजय डबराल आदि मौजूद रहे। वहीं, मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया, अधिकांश मंडियों में टमाटर के दामों में कमी आई है। दुकानदारों को अधिक दाम पर टमाटर बेचने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।


--
कृषि सचिव ने किया मंडी का निरीक्षण
कृषि सचिव दीपेंद्र चौधरी ने भी रविवार को मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण कर टमाटर सहित अन्य सब्जियों के दामों के बारे में जानकारी ली। मंडी समिति के सचिव को निर्देश दिए कि ओवर रेटिंग पर कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed