फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Defense Ministry issued notification for Dehradun Garhi and Clement Town Cantt included in Civil Area

Dehradun: गढ़ी और क्लेमेंटटाउन कैंट सिविल एरिया निगम में होगा शामिल, रक्षा मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Wed, 06 Mar 2024 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Mar 2024 08:58 PM IST
सार

देशभर के कैंट बोर्डों के सिविल एरिया को नजदीकी स्थानीय निकाय में शामिल करने की तैयारी सालभर से जारी है। इसके कारण ही कैंट बोर्डों में चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर बोर्ड को लगातार एक्सटेंशन दिया गया।

विज्ञापन
Defense Ministry issued notification for Dehradun Garhi and Clement Town Cantt included in Civil Area
अधिसूचना जारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन कैंट के सिविल एरिया नगर निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार व छावनी परिषद से परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। हालांकि इस पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आमजन को 56 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन


देशभर के कैंट बोर्डों के सिविल एरिया को नजदीकी स्थानीय निकाय में शामिल करने की तैयारी सालभर से जारी है। इसके कारण ही कैंट बोर्डों में चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर बोर्ड को लगातार एक्सटेंशन दिया गया। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने राज्य सरकार व कैंट बोर्डों से परामर्श मांगा था।
विज्ञापन


Uttarakhand: अब 500 वन पंचायतों समेत 10 हजार हेक्टेयर भूमि में उगाई जाएगी जड़ी-बूटी, रोजगार भी मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद रक्षा मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत छावनी परिषद देहरादून यानी गढ़ी कैंट और छावनी परिषद क्लेमेंटटाउन के सिविल एरिया/वार्ड नगर निगम देहरादून में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद इन दोनों कैंट बोर्डों की सीमा में सिर्फ मिलिट्री कैंप ही रह जाएगा।

यह क्षेत्र निगम में होंगे शामिल

क्लेमेंटटाउन कैंट में पोस्ट ऑफिस लेन, क्लेमेंटटाउन, भारूवाला, गुरुद्वारा कॉलोनी, सोसायटी एरिया, मोथरोवाला, ढावा, दौड़वाला, बड़ा भारूवाला, छोटा भारूवाला, डकोटा, चानचक, मोरोवाला। वहीं, गढ़ी कैंट के गढ़ी-डाकरा, पंडितवाड़ी, प्रेमनगर, स्मिथनगर, मोहननगर, केहरीगांव निगम में शामिल होंगे। इसके अलावा छावनी परिषद की ओर से गढ़ी में पीपीपी मोड पर संचालित अस्पताल, ट्यूबवेल आदि भी नगर निगम में आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed