फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   defence minister and cds at doon today

Dehradun News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीडीएस चौहान आज देहरादून में, शौर्य स्थल का करेंगे उद्घाटन

Sat, 14 Jan 2023 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 14 Jan 2023 02:08 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
defence minister and cds at doon today
राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून पहुंच रहे हैं। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) ले. जनरल अनिल चौहान भी आ रहे हैं। वे गढ़ी कैंट चीड़बाग में शौर्य स्थल का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद जसवंत ग्राउंड (महिंद्रा ग्राउंड) में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी व सेना की मध्यम कमान के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सेना से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री इस दौरान सोल ऑफ स्टील एल्पाइन चैलेंज का भी उद्घाटन करेंगे जो भारतीय सेना और क्लॉव ग्लोबल (विशेष बलों के दिग्गजों द्वारा संचालित एक संगठन) की अपनी तरह की एडवेंचर स्पोर्ट्स में संयुक्त पहल है।
विज्ञापन


भारतीय सेना की सबसे पुरानी ब्रिगेड आईबेक्स और वेटरन की ओर से शुरू किए गए स्टार्ट अप क्लॉव ग्लोबल की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। जो सोल ऑफ स्टील एल्पाइन चैलेंज का आयोजन करने के लिए आर्मी एडवेंचर विंग के बैनर तले एक साथ आए हैं। भारतीय सेना की आईबेक्स ब्रिगेड 1905 में स्थापित सबसे पुरानी ब्रिगेड है जो कि एकमात्र इंडिपेंडेंट माउंटेन ब्रिगेड भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशीमठ में स्थित यह ब्रिगेड उत्तरी सीमाओं की रक्षा के लिए मुस्तैद है। स्टील एल्पाइन चैलेंच चार चरणों में आयोजित की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी तीसरे चरण में चैलेंज में प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी आज लॉन्च होने वाली वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। चैलेंज के अंतिम चरण में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छह सदस्यीय टीम को शारीरिक व मानसिक गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से चुना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed