फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deer Park of Rampur Mandi ruined due to negligence

Dehradun News: उपेक्षाओं के चलते बर्बाद हो गया रामपुर मंडी का डीयर पार्क

Mon, 02 Sep 2024 06:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Deer Park of Rampur Mandi ruined due to negligence
रामपुर मंडी स्थित डीयर पार्क उपेक्षाओं के चलते अपनी पहचान खो दी है। एक समय तक पर्यटकों की पहली पसंद रहे पार्क से अब लोगों ने मुंह मोड़ लिया है। पर्यटन केंद्र को सजाने-संवारने में पर्यटन और वन विभाग भी कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


रामपुर मंडी के वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र परिसर में मौजूद डीयर पार्क एक समय तक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। परिसर में बने बाड़े में मौजूद हिरन पर्यटकों को आकर्षित करते थे। आसपास क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को खूब भाती थी। आसन वैटलेंड और यमुना नदी के बीचोबीच स्थित यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव और प्रवासी पक्षियों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। पहले परिसर में बने पार्क में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, नाश्ते आदि के लिए कैंटीन जैसी सभी सुविधाएं मिलती थी। प्रदेश में पहली सरकार बनने के बाद परिसर स्थित बाड़े से हिरनों को निकालकर देहरादून के मालसी चिड़ियाघर भेज दिया गया। तभी से यहां पर्यटकों की आवाजाही कम हो गई। उधर, पार्क की साफ-सफाई व झूलों का रख-रखाव नहीं होने से पर्यटकों ने यहां आना ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


पर्यटन विकास की बननी चाहिए योजना
रामपुर मंडी के आसपास के ग्रामीणों को पर्यटन से जोड़ने और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 2004 में बनाई गई ईको समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद इकबाल का कहना है कि यमुना के किनारे पर स्थित इस खूबसूरत स्थान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए वृहद स्तर पर योजना बनाई जानी चाहिए। इसमें बर्ड वाचिंग के साथ जंगल सफारी, पैदल ट्रैक, रात्रि विश्राम, खान-पान, सेल्फी स्थल आदि की सुविधा शुरू होनी चाहिए। क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा लेने के लिए दूरबीन से लैस टावर आदि का निर्माण भी कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय निवासियों को नेचर गाइड, कैंटीन आदि व्यवसाय से जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि वास्तव में रामपुर मंडी प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण स्थान है। इसको पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए वन विभाग, पर्यटन और शासन स्तर पर बात की जाएगी। इसकी खोई हुई पहचान को वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed