फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   deepawali sweet in market

खोया, पनीर हर चीज में मिलावट की बू

Fri, 25 Oct 2013 01:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Oct 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
 deepawali sweet in market

त्योहार के रंग में कहीं मिलावट भंग न घोल दे। दीप पर्व दिवाली दस्तक दे रहा है, लिहाजा मिलावटखोरों की बांछे खिली हुई हैं। खोया, पनीर, दूध हर चीज में मिलावट की ‘बू’ आ रही है।

विज्ञापन


मिलावटखोरों के अपने कुछ खास तरीके हैं, जिनके जरिए वह त्योहार पर मुनाफा खींचने की फिराक में हैं। साफ है कि उनकी यह कवायद शहरवासियों की सेहत को मुश्किल में डाल सकती है। सूत्रों की मानें तो कुछ यूं चल रहा मिलावट का कारोबार-
विज्ञापन


सुगंध से धोखा
मिलावटखोर डालडा और सूखा पाउडर मिलाकर नकली खोया तैयार कर रहे हैं। डालडा खोया तैयार करने के लिए दूध की क्रीम निकाली जाती है। फिर रिफाइंड या डालडा मिला लिया जाता है। सूखे पाउडर का खोया तैयार करने को सूखा मिल्क पाउडर, पानी और डालडा मिलाते हैं। इसमें हाइड्रो, पापड़ी नाम के केमिकल मिलाने से खोये जैसी सुगंध आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध में बस पानी
भैंस केएक लीटर  दूध में छह प्रतिशत फैट और नौ प्रतिशत अघृत ठोस पदार्थ जेसे प्रोटीन, विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट होने चाहिएं। दूध में तय मात्रा से अधिक पानी मिलाने से फैट की मात्रा प्रति लीटर तीन प्रतिशत तक कम हो जाती है। फायदा पहुंचाने वाले ठोस पदार्थ भी नहीं बचते।  हाल ही में आई कई रिपोर्ट दूध में फैट कम होने की पुष्टि कर चुकी हैं।


इस पनीर से बचके
गर्म पानी में स्किम्ड मिल्क की बेकार सामग्री को घोलकर उसमें खाने वाला सोडा डाला जाता है। इस सामग्री को गर्म करके इसमें पाम आयल या वेजिटेबल आयल मिला दिया जाता है। गंध के लिए हाइड्रो, पापड़ी केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। मुनाफा कमाने के लिए इस तरह का पनीर त्योहार के मौसम में सबसे ज्यादा बिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed