Uttarakhand: पीएम मोदी के साथ योग कर सुर्खियों में आने वाली दीपा की मां का शव झील में मिला, क्षेत्र में सनसनी
एसएसआई दीपक बिष्ट के अनुसार शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर के रूप में हुई है। कमला के पति किशन गिरी हाईकोर्ट महाअधिवक्ता कार्यालय में माली के पद पर कार्यरत हैं। वहीं तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा गिरी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करने के बाद चर्चा में आई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीझील में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए ठंडी सड़क की तरफ गए लोगों ने महिला का शव झील में देखा। इसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएसआई दीपक बिष्ट के अनुसार शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर के रूप में हुई है। कमला के पति किशन गिरी हाईकोर्ट महाअधिवक्ता कार्यालय में माली के पद पर कार्यरत हैं और उनकी तीन बेटियां है। तीनों बेटियों में सबसे छोटी दीपा गिरी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करने के बाद चर्चा में आई थी।
ये भी पढ़ें...पिता की काली करतूत: बेटी के साथ करता था गंदी हरकत, परेशान होकर पत्नी ने उठाया ये कदम, पढ़े बेबस मां की आपबीती
बताया जा रहा है कमला बीती बुधवार को करीब 3 बजे घर से किसी काम के सिलसिले में गई थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पति किशन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कमला का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।