फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father used to misbehave with daughter, Troubled mother reached Dehradun with children, Zero FIR registered under POCSO Act

पिता की काली करतूत: बेटी के साथ करता था गंदी हरकत, परेशान होकर पत्नी ने उठाया ये कदम, पढ़ें बेबस मां की आपबीती

Fri, 24 Jun 2022 09:43 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Jun 2022 09:43 AM IST
सार

रेलवे चाइल्ड लाइन को एक बच्चा रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखाई दिया। टीम ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी मां और बहन के साथ आया है। टीम बच्चे की मां से मिली तो उसने अपनी पूरी आपबीती सुनाई। बताया कि वह अपने बेटे और बेटी को लेकर बिजनौर से यहां पहुंची है। 

विज्ञापन
Father used to misbehave with daughter, Troubled mother reached Dehradun with children, Zero FIR registered under POCSO Act
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता की करतूतों से परेशान महिला अपने दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को लेकर बिजनौर से देहरादून पहुंच गई। यहां रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्यों को महिला ने पूरी बात बताई। पता चला कि पिता अपनी बेटी के साथ गलत हरकत करता था। इस मामले में जीआरपी थाने में पिता के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


रेलवे चाइल्ड लाइन के परियोजना समन्वयक रामपाल सिंह ने बताया कि 19 जून को एक बच्चा रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। उसे वह पिछले साल भी यहां से उसके घर बिजनौर छोड़कर आ चुके थे। ऐसे में जब उससे दोबारा जानकारी ली गई तो सभी के होश उड़ गए। उसने कहा कि वह अपनी मां और बहन के साथ आया है। बहन 12 साल से कम उम्र की है।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने जब महिला से जानकारी ली तो उसने कहा कि वह अपने पति की हरकतों से परेशान होकर यहां पर आई है। आरोप लगाया कि पति अपनी बेटी के साथ गलत हरकत करता है। इसके बाद वह परेशान होकर हरिद्वार के चंडीघाट आ गई थी। वहां से देहरादून रेलवे स्टेशन आ गई। यहां जैसे-तैसे बच्चों के साथ गुजारा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज

जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर बिजनौर ट्रांसफर किया जा रहा है। बच्ची के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करा दिए गए हैं। घटना लगभग तीन साल पुरानी बताई जा रही है।

 

बच्ची का भी हुआ था 20 को मेडिकल 

कोरोनेशन अस्पताल में जिन दो लड़कियों को लेकर चाइल्ड लाइन के सदस्य पहुंचे थे, उनमें एक यह भी थी। कोरोनेशन अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें...दिल्ली प्रवास पर सीेएम धामी: राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन में हो सकते हैं शामिल, पीएम मोदी से भी मुलाकात संभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed