फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deepak joshi elected for Secretariat association biennial elections

उत्तराखंड: दीपक जोशी को दूसरी बार सचिवालय संघ की कमान, 62 मतों से जीता चुनाव

Fri, 08 Jun 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
 Deepak joshi elected for Secretariat association biennial elections
deepak joshi

सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव में दीपक जोशी दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 62 मतों से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। जबकि महासचिव पद पर राकेश जोशी, उपाध्यक्ष पद पर संदीप मोहन चमोला व कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र प्रसाद भट्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। शुक्रवार शाम को सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने चुनाव परिणाम घोषित किए। जिसके बाद सचिवालय परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थन में कर्मचारियों ने जीत का जश्न मनाया।

विज्ञापन


सचिवालय संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी ने सर्वाधिक 296 मत लेकर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी को 62 मतों से पराजित किया। नरेंद्र प्रसाद को 234 मत, वीरेंद्र कंडारी को 219 व प्रदीप पपनै को 142 मत मिले। अध्यक्ष पद पर नौ मत रद्द हुए। महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में राजेश जोशी ने जीत का परचम लहराया। राकेश जोशी ने 424 मत लेकर करीबी प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार को 185 मतों से पराजित किया। प्रमोद कुमार को 239 मत व अनिल प्रकाश उनियाल को 224 मत मिले। जबकि 13 मत रद्द किए गए।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में संदीप मोहन चमोला ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। उन्होंने वीरेंद्र सिंह पंवार को 371 मत के अंतर से मात दी। कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र प्रसाद भट्ट विजयी रहे। नरेंद्र प्रसाद को 438 मत, कमल कुमार को 265 व बसंत बल्लभ जोशी को 173 मत मिले। प्रचार सचिव पद पर 600 मत हासिल कर चंदन सिंह बिष्ट ने जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील सिंह को 279  मत मिले। इस पद 21 मत रद्द हुए। संयुक्त सचिव पद पर बच्ची सिंह बिष्ट ने 473 मत लेकर जीत दर्ज की। जबकि संदीप कुमार को 303 मत, राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी को 289, विजेंद्र सिंह को 140 व रवींद्र कुमार को 122 मत पड़े। वाहन चालक संवर्ग से सदस्य पद पर हरिशंकर पांडेय ने 50 मत हासिल कर दिनेश मिश्रा को 26 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक जोशी को सीधी भर्ती संघ का समर्थन आया काम

 Deepak joshi elected for Secretariat association biennial elections
इलेक्शन - फोटो : self

दीपक जोशी को सीधी भर्ती संघ का समर्थन आया काम
अध्यक्ष पद पर दूसरी बार विजयी रहे दीपक जोशी सचिवालय अधिकारी संघ (सीधी भर्ती) का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहे। उनकी जीत में काफी हद तक सीधी भर्ती से नियुक्त अधिकारियों का समर्थन रहा। पिछले साल सीधी भर्ती के अधिकारियों ने अपने अलग संघ का गठन किया। जो सचिवालय संघ की कार्यप्रणाली से नाखुश था। लेकिन दीपक जोशी सीधी भर्ती संघ को अपने पक्ष में करने की रणनीति में सफल रहे। इसके साथ ही अन्य संवर्गों से उन्हें कर्मचारियों का समर्थन मिला।

चुनाव में 900 सदस्यों ने किया मतदान
शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर सभागार में सुबह साढ़े नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों में काफी उत्साह रहा। शाम साढ़े चार बजे तक कुल 1050 मतदाताओं में से 900 ने वोट डाले। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास की देखरेख में चुनाव संपन्न कराए गए। मतदान के बाद वोट की गिनती शुरू हुई। शाम साढ़े छह बजे चुनाव परिणाम घोषित किया गया।

उप सचिव व अपर सचिव संवर्ग सदस्य का चुनाव स्थगित
उप सचिव, अपर सचिव संवर्ग से सदस्य पद का चुनाव स्थगित किया गया। जबकि वाहन चालक संवर्ग से मतदान के माध्यम से सदस्य चुना गया। इसके अलावा अन्य विभागीय संवर्गों से एक-एक सदस्य निर्विरोध चुने गए। जिसमें समीक्षा अधिकारी संवर्ग, सहायक समीक्षा अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक, सचिवालय सुरक्षा, अनुभाग अधिकारी, अनुसचिव, निजी सचिव, लेखा संवर्ग से एक-एक सदस्य सचिवालय संघ की कार्यकारिणी में सदस्य होंगे।

सचिवालय कार्मिकों ने दूसरी बार अध्यक्ष चुन कर उन पर विश्वास जताया है। जिस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कार्मिकों की मांगों को सरकार के समक्ष उठा कर उनका समाधान कराया जाएगा।
- दीपक जोशी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिवालय संघ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed