फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   decision on maggi ban in uttarakhand.

उत्तराखंड में मैगी पर बैन हटेगा या नहीं, फैसला आज

Tue, 08 Dec 2015 03:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Dec 2015 03:46 AM IST
विज्ञापन
decision on maggi ban in uttarakhand.

उत्तराखंड में मैगी की बिक्री के मामले में आज फैसला हो सकता है। केंद्र सरकार से मिले पत्र में मुंबई हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार निर्णय लेने संबंधी निर्देश के बाद राज्य सरकार इस पर विचार करेगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस वर्ष तीन जून को मैगी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके दो दिन बाद ही केंद्र सरकार ने भी देशभर में मैगी के उत्पादन और खरीद-फरोख्त प्रतिबंधित कर दी थी।
विज्ञापन


राज्य सरकार का मैगी पर लगाया गया बैन 30 सितंबर को खत्म हो चुका है। लेकिन, केंद्र सरकार से बैन होने के कारण प्रदेश में मैगी की बिक्री नहीं हो रही है। हाल ही में राज्य सरकार ने मैगी की बिक्री को लेकर केंद्र से दिशा-निर्देश मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में केंद्र सरकार

decision on maggi ban in uttarakhand.

कुछ दिन पूर्व केंद्र सरकार ने पत्र भेजकर इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार को मुंबई हाईकोर्ट का फैसला लागू करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुंबई हाईकोर्ट के निर्णय के बाद कई राज्य मैगी से बैन हटा चुके हैं। मैगी बनाने वाली कंपनी ने पंतनगर स्थित प्लांट से उत्पादन भी शुरू कर दिया है। हालांकि प्रदेश में किसी भी तरह से मैगी की बिक्री फिलहाल प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed