फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Debris falls again on the Mussoorie-Dehradun route

Dehradun News: मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर आया मलबा

Thu, 16 Jul 2026 02:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Debris falls again on the Mussoorie-Dehradun route
लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास भूस्खलन होने से बुधवार शाम मुख्य सड़क करीब एक घंटे तक बंद रही। मार्ग बंद होने से दोनों ओर 200 से अधिक वाहन फंस गए और लंबा जाम लग गया। भूस्खलन के चलते पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क बंद होने से पर्यटक, स्थानीय लोग और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

देहरादून से मसूरी लौट रहे मसूरी निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास सड़क करीब एक घंटे तक बंद रही। इस दौरान 200 से अधिक वाहन मार्ग में फंस गए और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है और बारिश जारी रहने पर पहाड़ी से फिर मलबा सड़क पर आने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को भी इसी स्थान पर भूस्खलन के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग बंद हो गया था। लगातार दूसरी बार इस स्थान पर मलबा आने से मार्ग को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस क्षेत्र में सुरक्षा के स्थायी इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने बताया कि पहाड़ से मलबा, बोल्डर आने से सड़क बन्द हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी भेजकर सड़क को खोल दिया गया है। कहा बरसात में विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed