{"_id":"6a8516560b3c5ca94e8ed89fa0662ebf","slug":"death-of-innocent-from-falling-into-the-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंक में गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टैंक में गिरने से मासूम की मौत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Oct 2013 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर की चार साल की बेटी खेलते-खेलते निर्माणधीन मकान के टैंक में गिर गई। बहुत देर बाद पता चल पाया कि मासूम टैंक में गिरी हुई है। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रायपुर थाने के अधोईवाला में एक मकान का निर्माण चल रहा है। मकान के निर्माण में ठेकेदार के साथ राजकुमार मजूदरी करता है। उसका परिवार निर्माणधीन मकान के एक हिस्से में ही फिलहाल रह रहा था।
विज्ञापन
डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
मंगलवार सुबह वह काम पर लग गया। इसी दौरान उसकी पत्नी ने उसे बताया कि बेटी चेतरी कहीं गायब हो गई है। उन दोनों के साथ अन्य मजदूर भी चेतरी को इलाके में तलाशने लगे।
विज्ञापन
बहुत देर तलाशने के बाद भी वह नहीं मिली। निर्माण स्थल पर लौटे तो एक मजदूर की नजर पानी से भरे टैंक पर गई। उसने झांक कर अंदर देखा तो उसे पानी में डूबा वह शव दिखा। उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अवैध है मकान
बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माणधीन मकान पूरी तरह से अवैध रूप से बन रहा है। मकान का नक्शा पास नहीं है। लोगों ने बताया पुलिस के साथ साठगांठ करके माफिया यह मकान बना रहे हैं।