फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death of an accused in police custody

मौत के बाद पुलिस को परेशान कर रहा रजनीश

Mon, 14 Apr 2014 03:05 PM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Apr 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
death of an accused in police custody

राजधानी देहरादून में पुलिस हिरासत में लिए गए दो युवकों में से हुई एक की मौत ने पुलिस की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


एसएचओ डालनवाला लाइन हाजिर
मृतक के परिजनों ने अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या और एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। इसके साथ ही एसएचओ डालनवाला चंदन सिंह को लाइन हाजिर किया है।

पढ़ें, भाजपा को जिताने लोकसभा चुनाव में उतरेंगे एनडी तिवारी
विज्ञापन


मृतक रजनीश मूल रूप से बिजनौर के झालू गांव का रहने वाला था। दून के ऋषिनगर में वह दो भाइयों संग रहता था।

रजनीश के भाई रवि और मनजीत ने आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ के बहाने रजनीश को घर से ले गई थी। कस्टडी में यातना देने के कारण उसकी मौत हुई है। दोनों ने दोषियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पुलिसकर्मी हुए निलंबित
पुलिस कप्तान ने लापरवाही के आरोप में शनिवार रात ड्यूटी पर रहे दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

पढ़ें, 'पाताल' में है उत्तराखंड का यह अंतिम मतदान केंद्र

एसएसपी ने माना कि रजनीश उर्फ लाला की मौत पुलिस कस्टडी में हुई। यह घटना पुलिस की घोर लापरवाही का नतीजा है।

लापरवाही के आरोप में रात्रि अधिकारी दारोगा जयप्रकाश कोहली, सिपाही चंद प्रकाश, दानू सिंह और धीरेंद्र मलासी को निलंबित कर दिया गया था।

कस्टडी में मौत से अफरातफरी
पुलिस कस्टडी में मौत की खबर सुनते ही डीआईजी अमित सिन्हा, एसएसपी अजय रौतेला, एसपी सिटी नवनीत खुल्लर मौके पर आ गए। अधिकारी मामला खोलने के बजाय मंत्रणा में जुटे रहे।

पढ़ें, यहां जीतने के लिए दूसरे 'ग्रह' पर जाते हैं नेताजी

दो घंटे बाद रजनीश के परिजनों को उसके गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे और उसका शव देख हंगामा शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed