फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death of a student studying in Garhwal University

Uttarakhand: गढ़वाल विवि में पढ़ने वाली छात्रा कमरे में बेहोशी की हालत में मिली...मौत, बिहार की रहने वाली है

Tue, 17 Dec 2024 05:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Dec 2024 05:38 PM IST
सार

गढ़वाल विवि में पढ़ने वाली एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा चौरास में किराए के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। पड़ोस में रहने वाली एक अन्य छात्रा व अन्य लोगों ने उसे बेस अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Death of a student studying in Garhwal University
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में पढ़ने वाली एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा चौरास में किराए के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। पड़ोस में रहने वाली एक अन्य छात्रा व अन्य लोगों ने उसे बेस अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर को श्रीकोट पुलिस चौकी इंचार्ज की ओर से कीर्तिनगर पुलिस को इस मामले की सूचना मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि गढ़वाल विवि के चौरास कैंपस में एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा नेहा कुमारी (32) पुत्री अमरनाथ सिंह, निवासी ग्राम सवा, पो. ढाली, थाना संकरा, जिला मुज्जफरपुर, बिहार यहां चौरास परिसर में कमरे के किराए में रहती थी। उसके बगल में ही एक अन्य छात्रा भी रहती थी। सुबह के समय उन्होंने नेहा को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा। जिसे तत्काल अन्य लोगों को मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा मृतका के शव को मोर्चरी में रखा गया है। इस संदर्भ में मृतका के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


18 दिसंबर को उसके परिजनों के यहां पहुंचने की संभावना है। कहा परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेहा के डिप्रेशन में चलने व दवाओं का उपयोग किए जाने की भी जानकारी मिली है। मौत किस कारण से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि छात्रा ने पिछले वर्ष गढ़वाल विवि में एमएससी जुलॉजी में प्रवेश लिया था, पैर में चोट आने के कारण वह परीक्षा नहीं दे पाई थी, जिस कारण इस समय वह बैक पेपर परीक्षा देने यहां आई थी। उन्होंने कहा कि छात्रा के बीमार रहने की भी जानकारी मिली है। उन्होंने छात्रा की मौत पर विवि की ओर से गहरा दु:ख व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed