फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death of a person who came out of the house after a fight with his wife

पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकले व्यक्ति की मौत

Thu, 08 Apr 2021 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Death of a person who came out of the house after a fight with his wife
एक व्यक्ति का शव वन्य जीव संस्थान के पीछे नाले में पड़ा मिला। उसकी बाइक भी वहीं पड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार व्यक्ति मंगलवार रात में पत्नी से झगड़ा होने के बाद घर से निकला था। माना जा रहा है कि बाइक नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र की है। वन्यजीव संस्थान के पीछे नाले में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना के बाद फोर्स मौके पर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान नरेश कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी माइकोटा, नागल, सहारनपुर के रूप में की। लोगों ने बताया कि नरेश 20 दिन पहले ही देहरादून आया था और कैलाशपुर में किराए पर रहता था।
विज्ञापन

पूछताछ में पत्नी ने बताया कि रात में पति शराब पीकर घर आए थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। कुछ देर बाद वह बाइक लेकर वहां से चले गए। चौकी प्रभारी आईएसबीटी राजीव धारीवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण का पता चल सकता है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण दुर्घटना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed