{"_id":"59f616b14f1c1bee688b81c3","slug":"death-during-accident-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: डंपर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत, दो लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: डंपर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत, दो लोगों की हालत गंभीर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रात तकरीबन 10 बजे डंपर ने तीन लोगों को कुचल दिया। इसके चलते एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पटेलनगर में लक्कड़ मंडी के पास पारस वेडिंग प्वाइंट के सामने डंपर ने सड़क पार कर रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद वहां दो और लोग इसकी चपेट में आ गए। तभी वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम भी लग गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोनों घायलों को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल अभी पुलिस भी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन