{"_id":"66ade3de3e0012fed706f19a","slug":"dearness-allowance-of-corporation-employees-increased-nagar-nikay-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: निगम-निकाय के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, पांचवें और छठे वेतनमान वालों को मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: निगम-निकाय के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, पांचवें और छठे वेतनमान वालों को मिली सौगात
Sat, 03 Aug 2024 01:38 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:38 PM IST
सार
पांचवें और छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों-पेंशनरों को सौगात मिली है। उनका महंगाई भत्ता भी 427 से बढ़ाकर 443 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी बैठक लेते
- फोटो : सोशल मीडिया हैंडल
विस्तार
राज्य में कार्यरत निगम-निकाय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिल गई है। शुक्रवार को सचिव वित्त वी षणमुगम ने इसका आदेश जारी कर दिया। इसका लाभ पांचवें व छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा।
विज्ञापन
जारी आदेश के मुताबिक, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 230 प्रतिशत से बढ़ाकर 239 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी प्रकार पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 427 से बढ़ाकर 443 प्रतिशत कर दिया गया है। यह दरें एक जनवरी से लागू मानी जाएंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath: जिंदगी बचाने की मशक्कत...रस्से के सहारे खड़ी चट्टान से लोगों को नीचे उतारकर ला रहे जवान, तस्वीरें
विज्ञापन
ऐसे पेंशनर जो सातवें वेतनमान के दायरे में नहीं आते बल्कि पांचवें या छठे वेतनमान के तहत आते हैं उनका महंगाई भत्ता भी 427 से बढ़ाकर 443 प्रतिशत कर दिया गया है। उधर, सातवें वेतनमान वाले हजारों कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत होने का इंतजार है। इस संबंध में निगम, निकायों के कर्मचारी लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं।