फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dearness allowance and bonus to uttarakhand state employees.

बढ़ गया उत्तराखंड राज्य कर्मियों का डीए, बोनस भी मिलेगा

Sat, 31 Oct 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 31 Oct 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
Dearness allowance and bonus to uttarakhand state employees.

प्रदेश सरकार कर्मचारियों पर मेहरबान हो गई है। उनको छह प्रतिशत महंगाई भत्ता और 3454 रुपये बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कर्मचारियों की इस मांग पर अपनी मुहर लगा दी।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारियों के साथ ही निगम के चालीस हजार कर्मचारियों को भी छह फीसदी ही महंगाई भत्ता मिलेगा। दीपावली से पहले सभी कार्मिकों को यह महंगाई भत्ता व बोनस मिल जाएगा। इससे उनके वेतन में 1500 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक की मासिक बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डीए और बोनस संबंधी फाइल पर अपनी सहमति प्रदान कर दी। इससे राज्य सरकार पर 325 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार पड़ेगा। माना जा रहा है कि तीन-चार दिनों में इस बाबत शासनादेश जारी हो जाएगा। इस तरह राज्य कार्मिकों और निगम कार्मिकों को सरकार ने दिवाली गिफ्ट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंहगाई भत्ता बढ़कर हुआ 119 फीसदी

Dearness allowance and bonus to uttarakhand state employees.

उन्हें छह फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) व 3454 रुपये बोनस मिलेगा। इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 119 फीसदी हो जाएगा। अब तक यह उन्हें 113 फीसदी मिलता रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार जुलाई में ही अपने कार्मिकों को महंगाई भत्ता दे चुकी है। इसके बाद से राज्य कार्मिकों को भी इसका इंतजार था। इसको लेकर कर्मचारी संगठन कई बार मुख्यमंत्री से मिलते भी रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाखों कार्मिकों पर करम करते हुए शुक्रवार को डीए और बोनस से संबंधित फाइल का निस्तारण कर दिया। यह सूचना मिलने पर ही कार्मिक में खुश की लहर दौड़ गई।

राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए लंबे समय से कर्मचारी संगठन कोशिश कर रहे थे। मुख्यमंत्री के इस फैसले से उनकी क्रय शक्ति में इजाफा होगा। साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed