{"_id":"9fdcab357c5d68a4b772e29ee961648b","slug":"dear-author-s-concern","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐ भाई कोई पुरस्कार दिला दो ना!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐ भाई कोई पुरस्कार दिला दो ना!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Sep 2013 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भई पुरुष्कार इंसान को गौरवान्वित करता है यह तो आपने कई दफा सुना होगा, लेकिन यहां मामला उलट है, पुरष्कार न मिलने से लोग चितिंत हैं।
विज्ञापन
लोग कई दिन से चिंतित हैं। चिंता का सबब हैं शहर के जाने-पहचाने साहित्यकार महोदय। उनका अब तक का रिकार्ड है कि हर डेढ़ माह में दो पुरस्कार किसी ने किसी संस्था के मार्फत उनके खाते में जाते हैं।
लोग चिंतित इसलिए हैं कि इस दफा तीन माह गुजरे साहित्यकार महोदय को कोई पुरस्कार मिलने की सूचना नहीं आई। कई लोगों ने उनके मोबाइल पर फोन करके कुशलता भी जानी। उन्होंने कुशल-क्षेम बताई, लेकिन पुरस्कार पर नहीं आए।
विज्ञापन
किसी की पूछने की हिम्मत भी नहीं हुई। हाल ही में हुई एक गोष्ठी में साहित्यकार के पिछले तीन माह से नए पुरस्कार से वंचित होने की चिंता मुखर होकर उभरी।
कुछ ने तो बाकायदा एक सभा कर इस संबंध में अज्ञात संस्थाओं के खिलाफ निंदा प्रस्ताव का भी विचार रखा है। अब इंतजार इस सभा का है।