फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deadlock between Ayurveda University and government increased, Former Registrar Mrityunjay Mishra salary not released

आयुर्वेद विवि और शासन के बीच बढ़ा गतिरोध: कैंसर पीड़ित पिता के इलाज का हवाला देने के बावजूद पूर्व कुलसचिव का वेतन जारी नहीं

Wed, 20 Apr 2022 12:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Apr 2022 12:55 PM IST
सार

विवि के पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा के वेतन पर शासन के आदेश बेअसर दिखाई दिए। शासन स्तर से तीन पत्र आयुर्वेद विवि को भेजे जा चुके हैं लेकिन अभी तक वेतन जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Deadlock between Ayurveda University and government increased, Former Registrar Mrityunjay Mishra salary not released
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय - फोटो : pahaadreview

विस्तार

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय और शासन के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है। पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा का वेतन हो या आयुष दाखिलों की काउंसिलिंग, सभी मामलों पर विवि अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। पिछले लंबे समय से डॉ. मृत्युंजय मिश्रा को वेतन जारी नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने पिता के कैंसर के इलाज का हवाला देते हुए शासन से वेतन निर्गत करने की मांग की थी। इस मामले में शासन स्तर से तीन पत्र आयुर्वेद विवि को भेजे जा चुके हैं लेकिन अभी तक वेतन जारी नहीं हुआ है। मामले में शासन सख्त निर्देश भी दे चुका लेकिन बेअसर नजर आए।
विज्ञापन


वहीं, विवि में आयुष दाखिलों को लेकर भी काफी नाराजगी शासन ने जताई थी, जिसके बावजूद खाली सीटों पर एडमिशन की काउंसिलिंग का नोटिफिकेशन विवि ने जारी कर दिया है। विवि में कुलसचिव पद पर प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को तैनाती देने का आदेश हुआ था, जिसे विवि प्रशासन ने नकार दिया। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह गतिरोध कहां तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...डाडा जलालपुर बवाल :  ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर भीड़ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने तहसील की ओर बढ़े स्वामी भारती, पुलिस समझाने में जुटी

वेतन व अन्य मामलों पर विवि को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -चंद्रेश कुमार, सचिव आयुष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed