{"_id":"625fb2afa6f09f2a786750f6","slug":"deadlock-between-ayurveda-university-and-government-increased-former-registrar-mrityunjay-mishra-salary-not-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद विवि और शासन के बीच बढ़ा गतिरोध: कैंसर पीड़ित पिता के इलाज का हवाला देने के बावजूद पूर्व कुलसचिव का वेतन जारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद विवि और शासन के बीच बढ़ा गतिरोध: कैंसर पीड़ित पिता के इलाज का हवाला देने के बावजूद पूर्व कुलसचिव का वेतन जारी नहीं
Wed, 20 Apr 2022 12:55 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:55 PM IST
सार
विवि के पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा के वेतन पर शासन के आदेश बेअसर दिखाई दिए। शासन स्तर से तीन पत्र आयुर्वेद विवि को भेजे जा चुके हैं लेकिन अभी तक वेतन जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय
- फोटो : pahaadreview
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय और शासन के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है। पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा का वेतन हो या आयुष दाखिलों की काउंसिलिंग, सभी मामलों पर विवि अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। पिछले लंबे समय से डॉ. मृत्युंजय मिश्रा को वेतन जारी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने पिता के कैंसर के इलाज का हवाला देते हुए शासन से वेतन निर्गत करने की मांग की थी। इस मामले में शासन स्तर से तीन पत्र आयुर्वेद विवि को भेजे जा चुके हैं लेकिन अभी तक वेतन जारी नहीं हुआ है। मामले में शासन सख्त निर्देश भी दे चुका लेकिन बेअसर नजर आए।
विज्ञापन
वहीं, विवि में आयुष दाखिलों को लेकर भी काफी नाराजगी शासन ने जताई थी, जिसके बावजूद खाली सीटों पर एडमिशन की काउंसिलिंग का नोटिफिकेशन विवि ने जारी कर दिया है। विवि में कुलसचिव पद पर प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को तैनाती देने का आदेश हुआ था, जिसे विवि प्रशासन ने नकार दिया। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह गतिरोध कहां तक जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...डाडा जलालपुर बवाल : ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर भीड़ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने तहसील की ओर बढ़े स्वामी भारती, पुलिस समझाने में जुटी
वेतन व अन्य मामलों पर विवि को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -चंद्रेश कुमार, सचिव आयुष