फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead Fetus Found in canal nainital

उत्तराखंड: नहर में पड़ा मिला मृत भ्रूण, ग्रामीणों और पुलिस में मचा हड़कंप

Mon, 17 Dec 2018 12:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्दूचौड़(नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्दूचौड़(नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Dec 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Dead Fetus Found in canal nainital
डेमो - फोटो : डेमो

मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। नैनीताल के हल्दूचौड़ की नहर में भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। जब लोगों की नजर भ्रूण पर पड़ी तो इसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नहर से भ्रूण को निकाला। 

विज्ञापन


घटना आज सुबह की है। ग्रामीण अपने काम पर जा रहे थे तभी उन्होंने वहां नहर के किनारे भ्रूण को पड़ा देखा। जब वे पास गए तो भ्रूण को देख गांव वाले भी भावुक हो गए। हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी विमल मिश्रा ने मामले की तहकीकात करने के बाद भ्रूण का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 

कुमाऊं में लगातार मिल रहे नवजात के शव

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में लगातार नवजात के शव मिल रहे हैं। हाल ही में पिथौरागढ़ में भी एक नवजात को कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। नवजात के शव को कुत्ते ने नोच खाया। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता के बीच कड़ी प्रतिक्रिया आई है। 

एक सोशल साइट पर नवजात का शव अपने जबड़ों में दबाकर ले जाते कुत्ते की फुटेज वायरल हुई। वहीं, कुछ महीने पहले हल्द्वानी में भरी सर्दी में एक नवजात का शव प्लास्टिक के बैग में रखा हुआ सड़क पर मिला था। बरेली रोड के किनारे पड़े झोले में नवजात शिशु का शव मिलने पर सनसनी फैल गई थी। लेकिन पुलिस प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed