फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead Body of youth Found in rudrapur Forest

रुद्रपुर: जंगल में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हाथ और सीने पर बना है टैटू

Wed, 05 Feb 2020 12:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Feb 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Dead Body of youth Found in rudrapur Forest
रुद्रपुर में युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर में टांडा के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले और सिर पर मिले चोट के निशान से पुलिस इसे हत्या मान रही है। युवक के हाथ पर सोनू और सीने पर प्रिया नाम का टैटू बना है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह हल्द्वानी हाइवे से सटे टांडा के जंगल में लोगों ने शव पड़ा होने की जानकारी दी थी। इसके बाद एसओ पंतनगर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने शव के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन युवक के पास कुछ भी सामान न मिलने से अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 23 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में भेजा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed